Health benefits: वरदान से कम नहीं ये चाय, मोटापे सहित कई बीमारियों को रखती है दूर

चाय एख ऐसी चीज है जिसके लिए कोई मना नहीं करता है। लेकिन दूध की चाय के अलावा भी कई प्रकार की चाय बनती है जो स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक होती है। इसी कड़ी में आज हम बात करेंगे ऐसी चाय की जो आपके मोटापे की समस्या को दूर करेगा साथ ही अन्या बीमारियों से भी दूर रखेगा।

 



सौंफ और जीरे का संयुक्त रूप से सेवन करके इन बीमारियों से छुटकारा पा सकते हैं। बता दें सौफ और जीरे में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं जैसे विटामिन, फाइबर, प्रोटीन, एंटीऑक्सीडेंट और मिनरल्स होते हैं। अगर सौंफ और जीरे की चाय का नियमित सेवन करने से कई सारी बीमारियों से छुटकारा पाया जा सकता है।

इसे भी पढ़े -  Dhamtari Police Transfer News : 1 SI, 3 ASI समेत 14 पुलिसकर्मियों का तबादला, SP ने किया बड़ा फेरबदल...देखिए पूरी सूची...

पाचन शक्ति

अगर आप हाजमें की समस्या से जूझ रहे हैं तो आप नियमित रूप से सौंफ और जीरे का सेवन करें। इससे आपकी पाचन क्षमता मजबूत होगी। जिसके कारण आप कब्ज और गैस के साथ पेट संबंधी कई सारी समस्याओं से निजात पा सकते हैं।

ब्लड सर्कुलेशन

सौंफ और जीरे का नियमित सेवन करने से ब्लड सर्कुलेशन की समस्या नहीं होती हैं। इसके नियमित सेवन से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर ढंग से होता है। वहीं यह यूरिक एसिड को कम करने में भी फायदेमंद साबित होते हैं। बता दें सौंफ और जीरे का संयुक्त रूप से सेवन शरीर में नए सेल्स बनाने में मदद करते हैं।

इसे भी पढ़े -  Rajnandgaon Police Transfer : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 3 ASI सहित 26 पुलिसकर्मियों का तबादला, SP ने जारी किया ट्रांसफर लिस्ट...देखिए

इस तरह बनाएं सौंफ और जीरे की चाय

सौंफ और जीरे की चाय बनाने के लिए आपको सबसे पहले आधे-आधे चम्मच सौंफ और जीरे को एक गिलास पानी में रात भर भिगोकर रख दें। सुबह उसी पानी को सौंफ और जीरे के साथ उबाल लें। फिर छानकर उसमें थोड़ा सा शहद और नींबू का रस मिलाकर पिएं। वहीं मीठा स्वाद के लिए आप इसमें गुण भी मिलाकर पी सकते हैं।

इसे भी पढ़े -  CG Board Exam 2027 : छात्रों के लिए बड़ी खबर, 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल जारी, इस दिन से शुरू होगा एग्जाम...देखिए

Related posts:

error: Content is protected !!