Amitabh Bachchan ने नम आंखों से ‘कौन बनेगा करोड़पति’ को कहा अलविदा, भारी मन से केबीसी फैंस को कही ये भावुक बात

सोनी टीवी पर टेलीकास्ट हो रहा कौन बनेगा करोड़पति सालों से दर्शकों का पसंदीदा शो बना हुआ है। हर साल दर्शक नए सीजन का बेसब्री से इंतजार करते हैं। शो की खास बात अमिताभ बच्चन हैं, जो पिछले 23 सालों से इससे जुड़े हुए हैं। सिर्फ एक सीजन को छोड़कर अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने सभी सीजंस को होस्ट किया है।

 



अमिताभ बच्चन कौन बनेगा करोड़पति के हर एपिसोड को खास बनाना जानते हैं। चाहे अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी दिलचस्प बातें शेयर करना हो या फिर कंटेस्टेंट्स के साथ हंसी-मजाक, शो की टीआरपी को टॉप पर ले जाने में बिग बी का बड़ा हाथ रहा है। 14 सक्सेसफुल सीजन के बाद इन दिनों 15वां सीजन प्रसारित हो रहा है, जो आज (29 दिसंबर) खत्म होने जा रहा है।

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

नम हुईं अमिताभ बच्चन की आंखें
14 अगस्त 2023 को शुरू हुआ कौन बनेगा करोड़पति सीजन 15 का चार महीने बाद फिनाले होने जा रहा है। 29 दिसंबर 2023 को सीजन का फिनाले है। फिनाले से एक प्रोमो सामने आया है, जिसमें अमिताभ बच्चन इमोशनल होते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने नम आंखों और भारी मन से अपने चाहने वालों को अलविदा कहा।

केबीसी फैंस के लिए अमिताभ बच्चन का आखिरी मैसेज
अमिताभ बच्चन ने कौन बनेगा करोड़पति 15 को अलविदा कहते हुए कहा, “तो देवी और सज्जनों, अब हम जा रहे हैं और कल से मंच नहीं सजेगा।” क्लिप में एक महिला, अमिताभ बच्चन को भगवान का लाडला बताती हैं। वह कहती हैं, “हम में से किसी ने भी भगवान को नहीं देखा है, लेकिन आज हम भगवान के सबसे लाडले को देख रहे हैं।”

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

बिग बी ने आगे कहा, “अपनों से यह कह पाना कि कल से हम यहां नहीं आएंगे। न तो कहने की हिम्मत हो पाती है और ना ही मन होता है। मैं अमिताभ बच्चन, इस दौर के लिए इस मंच से आखिरी बार कहने जा रहा हूं शुभरात्रि।” इस दौरान अमिताभ बच्चन की आंखें नम हो जाती हैं। उन्होंने हाथ जोड़कर भारी मन से दर्शकों को आखिरी बार शुभरात्रि कहा।

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

Related posts:

error: Content is protected !!