Nicholas Pooran को मिली ‘MI’ की कप्तानी, इस धाकड़ खिलाड़ी को कर दिया रिप्लेस

नई दिल्ली. ILT20 के नए सीजन से पहले निकोलस पूरन को MI Emirates का कप्तान बनाया है। रविवार को एमआई ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। निकोलस पूरन ने 2023 सीजन में एमएलसी फाइनल में एमआई न्यूयॉर्क के लिए तूफानी पारी खेली थी। निकोलस पूरन कीरोन पोलार्ड की जगह लेंगे।

 



गौरतलब हो कि साल 2023 सीजन के लिए कप्तान कीरोन पोलार्ड को इस साल एमआई केपटाउन टीम का कप्तान बनाया गया है। ऐसे में निकोलस पूरन को एमआई अमीरात का कप्तान बनाया गया है। बता दें कि एमएलसी फाइनल में एमआई न्यूयॉर्क की कप्तानी करने और अपने जीवन की सबसे बड़ी पारी (137 रन) खेलने के बाद निकोलस पूरन इस सीजन में भी धमाल मचाने के लिए तैयार हैं।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : बाराद्वार राइस मिल की बैठक आयोजित, राइस मिल एसोसिएशन का हुआ गठन

निकोलस पूरन को मिली एमआई अमीरात की कप्तानी

एमआई अमीरात ने सोशल मीडिया पर लिखा, “निकोलस पूरन ILT20 के नए सीजन से पहले MI अमीरात में कप्तान की जिम्मेदारी संभालेंगे। एमएलसी फाइनल में एमआई न्यूयॉर्क की कप्तानी करने और अपने जीवन की सबसे बड़ी पारी खेलने के बाद निकी पिछले संस्करण में खेली गई पारी को आगे बढ़ाएंगे, उम्मीद है कि इस बार वह हमें आगे ले जाएंगे। एक कदम आगे।”

इसे भी पढ़े -  Sakti News : सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में बाराद्वार थाना परिसर में किया गया एकता वृक्षारोपण, SP प्रफुल्ल कुमार ठाकुर, बाराद्वार थाना प्रभारी नरेंद्र यादव, नपं उपाध्यक्ष जितेश शर्मा रहे मौजूद

पिछले सीजन में मचाया था धमाल
बता दें कि ITL20 लीग की शुरुआत 19 जनवरी से हो रही है। एमआई अमीरात अपना पहला मुकाबला दुबई कैपिट्ल्स के साथ 20 जनवरी को खेलेगी। 21 जनवरी को दूसरे मुकाबले में गल्फ जायंट्स से आमना-सामना होगा। 23 जनवरी को तीसरा मुकाबला खेली। 26 जनवरी को चौथे मुकाबले में शारजाह वॉरियर्स के साथ दो-दो हाथ करेगी।

error: Content is protected !!