Accident Death : ट्रैक्टर ने स्कूटी सवार लड़कियों को कुचला, 5 साल की बच्ची की मौत, दूसरी लड़की बाल-बाल बची

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के चाम्पा के वार्ड 1 हनुमानधारा रोड में ट्रैक्टर ने स्कूटी सवारों को कुचल दिया है. घटना में ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आकर 5 साल की बच्ची की मौत हो गई है. घटना की सूचना के बाद मौके पर चाम्पा पुलिस पहुंची है और जांच कर रही है.

 



मिली जानकारी के अनुसार, हनुमानधारा की ओर से तेज रफ्तार ट्रैक्टर आया और स्कूटी सवारों को कुचल दिया. इससे पहिए के नीचे 5 साल की बच्ची वाधिका देवांगन की मौत हो गई है, वहीं स्कूटी सवार दूसरी लड़की बाल-बाल बची है. घटना के बाद मौके पर तनाव है.

इसे भी पढ़े -  CG Big News : छत्तीसगढ़ में भाजपा ने प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया, स्मृति ईरानी को मिली जिम्मेदारी... अकलतरा के पूर्व विधायक सौरभ सिंह को भाजपा संगठन ने दी बड़ी जिम्मेदारी, झारखंड के सह प्रभारी बनाए गए... पूरी सूची देखिए...

Related posts:

error: Content is protected !!