JanngirChampa Accident : तेज रफ्तार पिकअप वाहन पलटा, पिकअप वाहन में 20-25 लोग सवार थे, 10 से ज्यादा लोगों को आई चोट, 1 व्यक्ति की हालत गम्भीर

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा क्षेत्र के कोटमीसोनार गांव में पिकअप वाहन सड़क पर पलट गया. हादसे में 10 से ज्यादा लोगों को चोट आई है. एक व्यक्ति को गम्भीर चोट आई है. सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया है. पिकअप वाहन में 20-25 लोग सवार थे, जिसमें ज्यादातर महिलाएं हैं.



दरअसल, साजापाली ग़ांव के 20-25 लोग, पिकअप वाहन में सवार होकर मुंगेली जिले के पेंड्री गांव गए थे. वहां से ये लोग लौट रहे थे और कोटमीसोनार गांव पहुंचे थे कि अनियंत्रित होकर पिकअप वाहन सड़क पर पलट गया.

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : अतिक्रमणों पर राजस्व विभाग की बड़ी कार्यवाही, बड़े रामपुर में फेब्रिकेशन दुकान हटाकर भूमि कराई मुक्त, छातामुड़ा में अवैध सड़क को हटाकर नाले का प्रवाह किया गया बहाल, सांगीतराई में तोड़ी गई अवैध बाउंड्रीवाल, अभियान रहेगा सतत जारी...

हादसे में 10 से ज्यादा लोगों को चोट आई है, वहीं 1 व्यक्ति की हालत गम्भीर है. हादसे के बाद डायल 112 की टीम पहुंची और ग्रामीणों की मदद से घायलों को अस्पताल भेजा गया है.

error: Content is protected !!