JanjgirChampa Big News : नहर में 2 लड़के की लाश मिली, हत्या की जताई गई आशंका, 7 जनवरी से लापता थे दोनों, मौके पर पहुंचे SDOP और पुलिस टीम

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के सलखन गांव और नवागढ़ थाना क्षेत्र के बरभाठा गांव की नहर में 7 जनवरी से लापता 2 लड़के की लाश मिली है. सूचना के बाद डीएसपी हेडक्वार्टर विजय पैकरा और चाम्पा एसडीओपी यदुमणि सिदार मौके पर पहुंचे हैं. घटना की परिस्थिति के लिहाज से हत्या की आशंका जताई गई है. दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. पीएम रिपोर्ट से मौत के कारण का खुलासा हो सकेगा. नहर में दोनों लड़कों के शव मिलने के बाद लोगों की भीड़ जुट गई थी.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Police Transfer : 3 TI और 1 SI के तबादले, SP ने जारी किया आदेश... Photo

दरअसल, शिवरीनारायण के सलखन गांव के 2 नाबालिग लड़के दीपक टण्डन और राजेश यादव, 7 जनवरी को लापता हो गए थे. 9 जनवरी को गुमशुदगी की रिपोर्ट शिवरीनारायण थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी. पुलिस द्वारा मामले में जांच की जा थी थी.

इसी दौरान आज नवागढ़ थाना क्षेत्र के बरभाठा गांव में 1 लड़के और शिवरीनारायण के सलखन गांव में दूसरे लड़के की लाश मिली है. मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Champa News : कांग्रेस ने की प्रेस कांफ्रेंस, बिजली दरों में बढ़ोतरी और स्मार्ट मीटर लगाए जाने के विरोध में कांग्रेस ने बनाई बड़ी रणनीति, कांग्रेस नेताओं ने कहा...
error: Content is protected !!