Sakti News : कलेक्ट्रोरेट सभाकक्ष में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर न्यायाधीश, कलेक्टर और एसपी ने दिलाई शपथ, मतदान के लिए किया गया प्रेरित

सक्ती. राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश बीआर साहू, विशेष जिला एवं सत्र न्यायाधीश यशवंत कुमार सारथी, द्वितीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ममता भोजवानी द्वारा आज कलेक्टोरेट कार्यालय के सभाकक्ष में मतदाता दिवस की शपथ दिलाई गई. कार्यक्रम की अध्यक्षता कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नूपुर राशि पन्ना द्वारा किया गया.

 



इसे भी पढ़े -  CG News : नगर पालिका और नगर पंचायत के 56 अधिकारी-कर्मचारियों का तबादला, नगरीय प्रशासन ने आदेश जारी किया, देखिए सूची...

कार्यक्रम का आरंभ अतिथियों के द्वारा मां सरस्वती, संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के तैल्यचित्र में माल्यार्पण कर पूजा अर्चना के साथ किया गया.

जिला स्तरीय कार्यक्रम में उपस्थित न्यायाधीश, कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक द्वारा देश की लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं को मजबूत बनाने के उद्देश्य से स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मतदान करने का संकल्प दिलाते हुए अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की दो स्वयंसेविकाएं श्रेष्ठ स्वयंसेवक सम्मान से पुरस्कृत, SNPV रायगढ़ के कुलपति ने किया सम्मानित, क्षेत्र में खुशी की लहर...

Related posts:

error: Content is protected !!