Sakti FIR : नेशनल हाइवे में वाहनों का रास्ता रोकने वाले तीन नामजद सहित अन्य के खिलाफ FIR दर्ज, जांच में जुटी सक्ती पुलिस

सक्ती. सक्ती थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे मसनियाकला में वाहनों का तीन नामजद सहित अन्य लोगों ने रास्ता रोक लिया था. इस मामले में पुलिस ने रास्ता रोकने वाले धनसिंह साहू, सोनू जायसवाल, भूपेंद्र जायसवाल सहित अन्य लोगों कब खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 341 के तहत केस दर्ज किया है.

 



पुलिस के मुताबिक, रगजा गांव के धनंजय चंद्रा ने बताया कि वह ड्राइविंग का काम करता है और घरेलू काम से खरसिया गया था. वापस आते समय नेशनल हाइवे मसनियाकला में धनसिंह साहू, सोनू जायसवाल, भूपेंद्र जायसवाल और अन्य लोगों के द्वारा हाइवे के दोनों तरफ आने-जाने वाले वाहनों का रास्ता रोककर रखने से असुविधा का सामना करना पड़ा.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा 'काला दिवस' मनाया गया, राछा में किया विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गौरव सिंह के नेतृत्व में किया प्रदर्शन

मामले में सक्ति पुलिस ने रास्ता रोकने वाले धनसिंह साहू, सोनू जायसवाल, भूप जायसवाल एवं अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Transfer News : 18 तहसीलदार सहित नायब तहसीलदारों का तबादला, कलेक्टर ने जारी किया आदेश...

Related posts:

error: Content is protected !!