Big Arrest : क्रेशर खदान से गिट्टी की चोरी करते मुंशी सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, ट्रेलर वाहन जब्त, 2 लाख रुपये की गिट्टी की कर चुके थे चोरी

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा थाना क्षेत्र के किरारी गांव में क्रेशर खदान से गिट्टी की चोरी करने वाले मुंशी सहित 4 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है और सभी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 379, 381, 34 के तहत केस दर्ज किया है. घटना में प्रयुक्त ट्रेलर वाहन को जब्त किया गया है. चारों आरोपी, क्रेशर खदान से 2 लाख रुपये की गिट्टी की चोरी कर चुके थे.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Akaltara Rescue : बड़ी नहर नहाने के दौरान मां, बेटी तेज बहाव में बह गई, 3 युवकों ने बचाई दोनों की जान, खुद की जान की परवाह किए बगैर नहर में कूद गए थे युवक...

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कोरबा निवासी आनंद डालमिया ने बताया कि उसकी किरारी में क्रेशर गिट्टी खदान है. स्टोर कर रखे गिट्टी को खदान के मुंशी प्रदीप दास के सहयोग से ट्रेलर वाहन चालक रवि शंकर कुमार सिंह अन्य सहयोगी संजय नायक, महेंद्र साहू के द्वारा क्रेशर खदान से 25 हजार रुपये में बेचने चोरी कर ले जा रहे थे. इसकी सूचना अकलतरा पुलिस को दी गई थी.

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : तंबूरा थामे कपालिक शैली में गूंजी पंडवानी, पद्मश्री डॉ. उषा बारले ने मोहा मन, महाभारत के प्रसंगों के गायन से दर्शकों को छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति से कराया परिचित

फिर मौके पर पहुंचकर पुलिस ने गिट्टी चोरी करने वाले रविशंकर कुमार सिंह, संजय नायक, महेंद्र कुमार साहू, प्रदीप दास महन्त को गिरफ्तार किया है और चारों आरोपियों को न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

error: Content is protected !!