Chandrapur News : चंद्रपुर में ट्रक ने बाइक सवार 2 लोगों को मारी ठोकर, दोनों को आई चोट, ट्रक ड्राइवर के खिलाफ चंद्रपुर थाना में FIR दर्ज

सक्ती. चंद्रपुर पुलिस ने निजी बैंक के पास 2 लोगों को ठोकर मारकर एक्सीडेंट करने वाले आरोपी ट्रक ड्राइवर के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

 



चंद्रपुर पुलिस के मुताबिक, अरुण कुमार साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराया है कि वह अपने भाई के साथ काम करने के लिए जा रहा था, तभी निजी बैंक के पास पहुआ हुआ था कि पीछे तरफ से ट्रक क्रमांक CG 13 AU 2030 का ड्राइवर ट्रक को तेजगति एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुए आकर ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया. एक्सीडेंट से अरुण कुमार साहू और उसके भाई को चोट आई है एवं बाइक क्षतिग्रस्त हो गई है.

इसे भी पढ़े -  चांपा की होनहार बेटी अंशिका ऐरन अग्रवाल का प्रांतीय स्तर पर बजा डंका भाषण प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल कर बढ़ाया शहर का मान

पुलिस ने अरुण कुमार साहू की रिपोर्ट पर आरोपी ट्रक ड्राइवर के खिलाफ आईपीसी की धारा 279 और 337 के तहत जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नवरात्रि के पावन पर्व पर मां के आशीर्वाद से 102 परिवारों की सनातन धर्म में घर वापसी, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने परिवारों के चरण पखारकर किया स्वागत, जिले को धर्मांतरण मुक्त बनाने का आह्वान

Related posts:

error: Content is protected !!