अगर आपके मोबाइल में भी हमेशा ऑन रहता है इंटरनेट डाटा तो जान लिजिए इसके गंभीर नुकसान…

आजकल बिना इंटरनेट के हमारा काम नहीं चल सकता। अब ज्यादातर टेलिकॉम कंपनियां टैरिफ प्लान के साथ अनलिमिटेड इंटरनेट डाटा देती हैं। ऐसे में लोग जमकर इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं। वे हमेशा मोबाइल में इंटरनेट को ऑन ही रखते हैं।

 



 

 

 

 

मोबाइल पर काम न करने के वक्त भी लोग अपना मोबाइल इंटरनेट डाटा ऑन रखते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि हमेशा मोबाइल डाटा ऑन रखने की वजह से मोबाइल में कई तरह की परेशानियां आ सकती हैं।

 

 

 

 

 

बैटरी को नुकसान
अगर आप भी मोबाइल में इंटरनेट डाटा हमेशा ऑन रखते हैं तो आपका मोबाइल लगातार काम करता रहता है। इसकी वजह से मोबाइल की बैटरी लगातार खर्च होती रहती है। इसका परिणाम यह होता है कि आपके मोबाइल की बैटरी तब भी लगातार उतरती रहती है जब आप वर्क नहीं कर रहे होते हैं। इससे बैटरी पर भार पड़ता है। इससे मोबाइल को बैटरी को नुकसान भी हो सकता है।

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : जनऔषधि केंद्र में 50 से 90 प्रतिशत तक कम कीमत पर गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाएं उपलब्ध, मेडिकल कॉलेज परिसर स्थित केन्द्र का जिला पंचायत सीईओ ने किया निरीक्षण

 

 

मोबाइल का गर्म हो जाना, हो सकता है ब्लास्ट भी
जब आपका मोबाइल लगातार काम करता रहेगा तो उसका तापमान तो बढ़ेगा ही। यह आपके मोबाइल के लिए सही नहीं है। लगातार काम करने की वजह से मोबाइल जितना ज्यादा हीटेड होगा, मोबाइल की सर्विस भी आपको उतनी ही कम मिलेगी। आपने नोट किया होगा कि कई बार मोबाइल बहुत ज्यादा गर्म हो जाता है क्योंकि मोबाइल डाटा चालू रहने से बैकग्राउंड में चल रहीं ऐप्स लगातार काम करती रहती हैं। कई बार ओवरहीट होने की वजह से बैटरी में ब्लास्ट होने की भी संभावना रहती है।

 

 

 

 

 

बैकग्राउंड में चालू रहती हैं कई ऐप्स
मोबाइल में हम कई तरह की ऐप्स डाउनलोड करके रखते हैं। ऐसे में अगर आप मोबाइल यूज नहीं कर रहे हैं और आपके मोबाइल का डाटा चालू रखते हैं तो बिना उपयोग के भी आपके मोबाइल के बैकग्राइंड में कई सारी ऐप्स चालू रहती हैं। जो आपके बिना इजाजत के आपके मोबाइल का डाटा खाती रहती हैं।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने कलेक्टर जयश्री जैन से की मुलाकात, नगर के विकास कार्यों पर हुई सार्थक चर्चा...

 

 

 

हैंग हो सकता है मोबाइल
किसी भी सिस्टम को वर्क करने के बाद ब्रेक देना जरूरी होता है। वहीं मोबाइल का उपयोग ज्यादा होने की वजह से लगातार बिजी रहता है। ऐसे में दिन-रात मोबाइल का डाटा चालू रखने से मोबाइल में बहुत सारी ऐप्स, ब्राउजर, ऑनलाइन प्रोग्राम्स, डाउनलोडिंग, सोशल साइट्स आदि लगातार काम करते रहने के कारण मोबाइल का सिस्टम लगातार व्यस्त रहता है। इसकी वजह से मोबाइल के हैंग होने का खतरा भी बना रहता है।

 

 

 

 

चार्जिंग की समस्या
जब मोबाइल डाटा हमेशा ऑन रहता है तो लगातार बिजी होने की वजह से सिस्टम हीटेड हो जाता है। इसकी वजह से बैटरी के सेल भी कमजोर होने लगते हैं। परिणाम यह होता है कि मोबाइल को चार्जिंग में रखने पर वह और भी ज्यादा गर्म होने की वजह से धीमा चार्ज होता है। इससे मोबाइल की बैटरी लाइफ भी बहुत कम हो जाती है।

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : राज्यपाल के हाथों सम्मानित होंगी रायगढ़ की दो शिक्षिकाएं, नवाचार और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए हुआ चयन, बच्चों की सफलता को माना सबसे बड़ी उपलब्धि, माताओं को विद्यालय से जोड़कर बढ़ाया शैक्षणिक स्तर

Related posts:

error: Content is protected !!