Complain : 5 बरसों से बिना अनुमति के MBC ईंट भट्ठा संचालित, शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं, जिला खनि अधिकारी ने कहा…

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ क्षेत्र के भुईगांव में 5 बरसों से बिना अनुमति के MBC ईंट भट्ठा संचालित हो रहा है, जिससे शासन को लाखों रुपये की रॉयल्टी का नुकसान हो रहा है. भुईगांव के सूरज टण्डन ने सूचना के अधिकार के तहत जानकारी ली तो खुलासा हुआ कि ईंट भट्ठा संचालन के लिए कोई अनुमति नहीं ली गई है और ना ही पर्यावरण विभाग से स्वीकृति ली गई है.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Breaking : अकलतरा पुलिस ने ISI से जुड़े युवक को गिरफ्तार किया, पाकिस्तान और सऊदी अरब से जुड़े तार...

मामले की शिकायत कलेक्टर और एसडीएम से की गई है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है. मामले में जिला खनि अधिकारी हेमंत चेरपा का कहना है कि इंस्पेक्टर को जांच करने निर्देशित किया गया है और जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : छग राज्य विद्युत मंडल एवं विद्युत कंपनियों में कार्यरत आरक्षित वर्ग के अधिकारी-कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर एक दिवसीय सामूहिक आंदोलन किया...
error: Content is protected !!