Big News : किसान के घर में लगी भीषण आग, ढाई लाख रुपये नगद, जेवरात और सामान जले, आगजनी की ये रही वजह…

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा क्षेत्र के कटनई गांव में किसान के घर में भीषण आग लग गई और घर समेत ढाई लाख नगद, जेवरात और सामान जल गए. आगजनी से किसान मनीराम कश्यप को 8 से 10 लाख के नुकसान होने का अनुमान है और शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई गई है. सूचना के बाद डायल 112 और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और आग पर काबू पाया गया.

 



इसे भी पढ़े -  Champa Death News : तालाब में डूबने से बुजुर्ग महिला की हुई मौत, पुलिस कर रही जांच

दरअसल, मनीराम कश्यप और परिवार के सदस्य, घर के पीछे की बाड़ी में कार्य कर रहे थे, तभी घर में भीषण आग लग गई है. आगजनी की सूचना के बाद डायल 112 की टीम पहुंची, फिर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची. इस दौरान काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Arrest : BDG ऑनलाइन सट्टा ऐप चलाने वाला मास्टमाइंड गिरफ्तार, महाराष्ट्र से हुई गिरफ्तारी, 6 आरोपियों की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी...

Related posts:

error: Content is protected !!