छत्‍तीसगढ़ में अब गाड़‍ियों के नंबर प्‍लेट पर सीजी के स्‍थान पर बीएच आएगा नजर… आदेश हुआ जारी

रायपुर: छत्‍तीसगढ़ में अब गाड़‍ियों के नंबर प्‍लेट पर सीजी के स्‍थान पर बीएच नजर आएगा। राज्‍य सरकार ने बीएच सीरिज के लिए आदेश जारी कर दिया है।

 



 

 

बता दें कि राज्‍य कैबिनेट की 31 जनवरी को हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य में भारत (बीएच) सीरीज के वाहन पंजीयन लागू कराए जाने का निर्णय लिया गया था। भारत सरकार द्वारा लागू बीएच सीरीज के तहत दो पहिया और चार पहिया वाहनों के लिए एक बार में दो वर्ष का टेक्स जमा कराना होगा। बीएच सीरिज नए वाहनों के लिए जारी किया जाएगा। सरकार के इस फैसले से पुरानी गाड़‍ियों के नंबर पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : अब किरायेदारों की सूचना पुलिस को देना होगा अनिवार्य, नहीं देने पर मकान मालिकों के विरुद्ध होगी सख्त कार्रवाई, एसपी विजय पाण्डेय के प्रतिवेदन पर कलेक्टर ने जारी किया निषेधाज्ञा, कलेक्टर के आदेश में क्या लिखा है... पढ़िए...

 

 

 

 

बताया जा रहा है कि सीजी सीरिज की तुलना में बीएच नंबर वाली गाड़‍ियां सस्‍ती पड़ेगी। वजह यह है कि सीजी सीरिज में वाहनों का लाइफ टाइम टैक्‍स वसूला जाता है। साथ ही 28 प्रतिशत जीएसटी भी लगता है। वहीं, बीएच सीरिज में केवल दो वर्ष का टैक्‍स लगेगा। इससे चार पहिया वाहनों की कीमत में लाख रुपये से अधिक का अंतर आ सकता है।

इसे भी पढ़े -  Raigarh Good News: लैलूंगा के पाकरगांव के सुगंधित जवांफूल चावल की खुशबू पहुंच रही मुख्यमंत्री निवास तक, 10 एकड़ में सामूहिक खेती कर किसान बदल रहे समृद्धि की तस्वीर, 175 से 180 रुपये किलो बिक रहा जवांफूल चावल...
error: Content is protected !!