लाख जतन के बाद भी सूख जाती है आपकी तुलसी, तो इसे हरा-भरा बनाने के लिए अपनाएं ये खास टिप्स

नई दिल्ली : धार्मिक के साथ-साथ तुलसी, सेहत के लिए भी काफी अहमियत रखती है। यही वजह है कि हर घर में आपको तुलसी का पौधा देखने के लिए मिलता है, लेकिन कई लोग इस परेशानी में रहते हैं, कि इसकी काफी देखभाल करने के बाद भी ये पौधा मुरझा कर सूख जाता है। तो आइए आपको बताते हैं इसे दोबारा से हरा-भरा करने के कुछ टिप्स।

 



 

 

 

ऐसे तैयार करें मिट्टी

 

तुलसी का पौधा लगाते वक्त आपको मिट्टी के रेशों को 40:30:30 का रखना चाहिए, यानी 40 प्रतिशत मिट्टी, 30 प्रतिशत खाद और 30 प्रतिशत रेत। इससे पौधे की जड़ों में ऑक्सीजन बनी रहती है और पानी के ज्यादा देर तक ठहरने की समस्या भी नहीं होती है, जिससे जड़ें गलने से बच जाती हैं।

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : तंबूरा थामे कपालिक शैली में गूंजी पंडवानी, पद्मश्री डॉ. उषा बारले ने मोहा मन, महाभारत के प्रसंगों के गायन से दर्शकों को छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति से कराया परिचित

 

 

 

 

मंजरी को तोड़कर हटा दे

 

समय-समय पर तुलसी के पौधे पर आने वाली मंजरी या बीजों को भी तोड़कर हटा देना चाहिए, क्योंकि ये पौधे की खुराक को पी जाते हैं, जिससे पौधे की ग्रोथ स्लो हो जाती है। मंजरी हटाने का फायदा ये भी होता है, कि आप जहां से मंजरी तोड़ते हैं, वहां से तुलसी की दो डाल उगती हैं, इससे आपका पौधा घना हो जाता है।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : चंद्रपुर पदयात्रा समिति के अस्थाई कार्यालय का हुआ भव्य उद्घाटन, सांसद कमलेश जांगड़े ने किया शुभारंभ, 27 वर्षों से जारी पदयात्रा के लिए अतिथियों ने दी शुभकामनाएं

 

 

 

गमले का भी रखें ख्याल

 

सिर्फ पौधे की देखभाल ही नहीं, वह किस गमले में लगा है ये भी काफी जरूरी सवाल होता है। गमले के नीचे पानी निकलने के लिए छेद होना जरूरी होता है और हमेशा प्लांट लगाने के लिए मिट्टी का गमला ही बेहतर माना जाता है। चूंकि ये सर्दियों में पौधे में ज्यादा देर पानी जमा नहीं रहने देता और वहीं गर्मियों में भी पौधे की जड़ों में ठंडक बनाए रखता है।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : समाजसेविका इंजी. मंजूषा पाटले को मिली बड़ी जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन की बनीं प्रदेश महासचिव...समर्थकों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल...

Related posts:

error: Content is protected !!