हाई बीपी के मरीज के लिए नारियल पानी पीना है फायदेमंद, लेकिन जान लें कितना और कब है जरूरी…

सर्दी अब धीरे-धीरे खत्म हो रही है और गर्मी की शुरुआत हो रही है. गर्मी के मौसम में नारियल पानी पीने से पेट काफी ज्यादा ठंडा रहता है. लेकिन आज हम बात करेंगे कि हाई बीपी के मरीज नारियल पानी पी सकते हैं या नहीं? नारियल पानी शरीर में इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस करने का काम करता है. साथ ही यह शरीर की गंदगी को बाहर निकालने का भी काम करता है और लिवर को टॉक्सिन फ्री बनाता है. नारियल पानी पीने से ब्लैडर की भी सफाई होती है.

 



 

 

 

पोटैशियम से भरपुर

 

डाइट से सही तरीके से पोटेशियम नहीं मिलता है. इस स्थिति में नारियल पानी पीना चाहिए. क्योंकि पोटेशियम आपके टॉयलेट से सोडियम और आयरन निकालने में मदद करता है. हाई बीपी के मरीज अगर नारियल पानी पीते हैं तो इससे बीपी कंट्रोल में रहता है.

इसे भी पढ़े -  CG News : नगर पालिका और नगर पंचायत के 56 अधिकारी-कर्मचारियों का तबादला, नगरीय प्रशासन ने आदेश जारी किया, देखिए सूची...

 

 

 

सोडियम कंट्रोल करता है

 

हाई बीपी के मरीज का सोडियम लेवल बढ़ा हुआ रहता है. यानि जब शरीर में शरीर में सोडियम बढ़ता है तो इसका इसर दिल पर पड़ता है. जिसके कारण हाई बीपी की समस्या होती है. ऐसी स्थिति में हाई बीपी के मरीज नारियल पानी पिएंगे तो एक्सट्रा सोडियम उनके शरीर से बाहर निकल जाएगा. इस तरह नारियल पानी पीकर सोडियम लेवल को कंट्रोल किया जा सकता है.

 

 

 

नसों को साफ करता है

 

नारियल पानी नसों को साफ करता है साथ ही ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करता है. यह कोलेस्ट्रॉल के साथ-साथ फैट फ्री होता है जो नसों को साफ और हेल्दी बनाता है. यह ब्लड में कोलेस्ट्रॉल को बढ़ने से रोकता है. अगर बढ़ा हुआ है तो वह उसे कंट्रोल करता है. अगर आप हाई बीपी के मरीज है तो नारियल पानी जरूर पिएं.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की दो स्वयंसेविकाएं श्रेष्ठ स्वयंसेवक सम्मान से पुरस्कृत, SNPV रायगढ़ के कुलपति ने किया सम्मानित, क्षेत्र में खुशी की लहर...

 

 

 

 

कब और कितना लें

 

हाई बीपी के मरीज रोजाना एक गिलास नारियल पानी पिएं इससे शरीर सही रहता है. आप ऐसा कर सकते हैं कि हफ्ते में तीन दिन नारियल पानी पिएं. ज्यादा बिल्कुल भी न पिएं. आप इसे सुबह खाली पेट पी सकते हैं. अगर आप दवा ले रहे हैं तो नारियल पानी पीने से बचें या डॉक्टर से पूछकर ही पिएं.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : बैलेट पेपर पर भी नकार चुकी है जनता, कब तक हार का ठीकरा दूसरों पर फोड़ेगी कांग्रेस : लोकेश साहू

Related posts:

error: Content is protected !!