Sakti Arrest : 6 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी को सक्ती पुलिस ने किया गिरफ्तार, आबकारी एक्ट के तहत की कार्रवाई

सक्ती. सक्ती पुलिस ने महुआ शराब की अवैध रूप से बिक्री करने वाले आरोपी सूरज निराला को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट 34 (2) के तहत FIR दर्ज किया है. SP अंकिता शर्मा के निर्देशन के बाद से महुआ शराब की अवैध रूप से बिक्री करने वालों पर अंकुश लगाने लगातार कार्रवाई की जा रही है.

 



इसे भी पढ़े -  Champa News : कोसमंदा गांव में सफाई अभियान चलाया गया, सरपंच, पंच, मितानिन, आंगनबाड़ी सहायिका, सफाई कर्मचारी सहित अन्य लोग हुए शामिल

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली कि सक्ती के वार्ड नं 18 स्टेशन पारा निवासी सूरज निराला महुआ शराब की अवैध रूप से बिक्री कर रहा है. फिर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी सूरज निराला के कब्जे से 6 लीटर महुआ शराब जब्त करके गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : खाद की कालाबाजारी रोकने किसान बने कृषि उप संचालक, किसान समझकर दुकानदार ने 266 रुपये की यूरिया को 850 रुपये बताया, नानकचन्द नन्दकिशोर कृषि केंद्र को सील किया गया, गोदाम में रखी 1446 बोरी खाद को जब्त किया गया, कृषि विभाग की अनोखी कार्रवाई के बाद मचा हड़कम्प...
error: Content is protected !!