दर्दनाक हादसा: ट्रेन में आग लगने की सूचना पर कूदे यात्री, सामने आ रही थी झाझा-आसनसोल ट्रेन; 12 की मौत

झारखंड के जामताड़ा से एक बड़ी खबर आ रही है। मिल रही जानकारी के मुताबिक, जामताड़ा के कलझारिया स्टेशन के पास झाझा-आसनसोल ट्रेन की चपेट में आने से 12 लोगों की मौत हो गई है।

 



मिल रही जानकारी के मुताबिक, अंग एक्सप्रेस में आग लगने की सूचना मिलने पर ट्रेन को अचानक रोक दिया गया। आग लगने की सूचना पर यात्रियों में हड़कंप मच गया। यात्री इधर-उधर कूदने लगे। इस बीच सामने से आ रही झाझा-आसनसोल ट्रेन यात्रियों के ऊपर से गुजर गई।

इस हादसे में अबतक कुल 12 लोगों की मौत होने की सूचना है वहीं, कुछ लोगों के घायल होने की भी खबर मिल रही है। मामले की सूचना मिलने ही रेलवे और स्थानीय प्रशासन पहुंच चुका है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : तंबाकू नियंत्रण अभियान में 20 पान ठेलों पर कार्रवाई, 1,830 रुपये का जुर्माना, स्वास्थ्य, औषधि एवं पुलिस विभाग की संयुक्त कार्रवाई, कोटपा अधिनियम का पालन करने दुकानदारों को दी गई समझाइश

जामताड़ा उपायुक्त ने क्या कहा?
जामताड़ा के कालाझरिया रेलवे स्टेशन पर ट्रेन ने यात्रियों को कुचल दिया। कुछ मौतों की सूचना मिली है। मौतों की सही संख्या की पुष्टि बाद में की जाएगी। मेडिकल टीमें और एम्बुलेंस मौके पर पहुंच चुकी हैं। उपायुक्त, जामताड़ा

कैसे हुआ हादसा?

अंग एक्सप्रेस में आग लगने की सूचना पर ट्रेन को अचानक रोक दिया गया। इस बीच आग लगने की सूचना से डरे-सहमे यात्री ट्रेन से कूद गये। इस बीच सामने से आ रही झाझा-आसनसोल ट्रेन यात्रियों के ऊपर से गुजर गई। इससे अबतक 12 लोगों के दर्दनाक मौत हो गई।

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : बोर्ड परीक्षा परिणाम सुधार के लिए कलेक्टर ने दिए विशेष कार्ययोजना बनाने के निर्देश, फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी और मैथमेटिक्स में शिक्षकों की उपलब्धता पर जोर, ड्रॉपआउट रोकने, कमजोर विद्यालयों की समीक्षा और स्मार्ट क्लास के बेहतर उपयोग के निर्देश

ट्रैक पर बिखरे मिले शव
हादसे के बाद रेलवे ट्रैक पर मृतकों के शव इधर-उधर बिखरे मिले। ट्रेन की चपेट में आने वाले यात्रियों का सामान, जूता-चप्पल ट्रैक पर बिखरा मिला।

दो मृतकों की पहचान
हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान की जा रही है। अबतक दो मृतकों की पहचान कर ली गई है। एक का नाम मनीष कुमार बताया जा रहा है, जिसके आधार कार्ड रेलवे ट्रैक में पाया गया है मनीष कुमार के पिता तेज नारायण मंडल जो सासाराम भंगहा कटिहार बिहार का रहने वाला है जबकि दूसरा का नाम सिकंदर कुमार पिता का नाम आदिकाल यादव जो धपरी झाझा जमुई का रहने वाला है

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : जनऔषधि केंद्र में 50 से 90 प्रतिशत तक कम कीमत पर गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाएं उपलब्ध, मेडिकल कॉलेज परिसर स्थित केन्द्र का जिला पंचायत सीईओ ने किया निरीक्षण

Related posts:

error: Content is protected !!