Champa Arrest : देशी और विदेशी शराब की अवैध बिक्री करने वाले आरोपी को चांपा पुलिस ने किया गिरफ्तार, 25 नग देशी शराब और 5 नग विदेशी शराब जब्त

जांजगीर-चाम्पा. चांपा पुलिस ने देशी और विदेशी शराब की अवैध बिक्री करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

 



चांपा पुलिस के मुताबिक, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि मिशन फाटक के पास में छोटेलाल सहीस उर्फ जिप्पी, देशी शराब और विदेशी शराब की अवैध बिक्री कर रहा है. इसकी सूचना पर पुलिस ने दबिश दी और आरोपी छोटेलाल सहिस उर्फ जिप्पी के कब्जे से 25 नग देशी शराब और 5 नग विदेशी शराब को बरामद किया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Update : स्कूल में प्रधानपाठक द्वारा खुद के कपड़े उतारने और छात्रा से छेड़छाड़ का मामला, आरोपी प्रधानपाठक निलम्बित, कलेक्टर के निर्देश पर DEO ने की कार्रवाई, पामगढ़ पुलिस ने गिरफ्तारी कर भेजा जेल... डिटेल में पढ़िए... 

पुलिस ने आरोपी छोटेलाल सहिस उर्फ जिप्पी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत जुर्म दर्ज कर गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

error: Content is protected !!