यह लाल जूस बस रोज एक गिलास पीजिए, बढ़ेगा खून और स्किन करने लगेगी ग्लो

सर्दियों में बाजार में ऐसी कई सब्जियां (Vegetables) आती हैं जो सेहत के साथ साथ स्किन को भी काफी फायदा करती हैं. ऐसे में अगर आप इन सब्जियों का जूस (Vegetables Juice) बनाकर पिएंगे तो ये स्वाद और सेहत दोनों में ही बेनेफिट देंगी. बाजार में आजकल गाजर और चुकंदर छाए हुए हैं. ये दोनों ही सब्जियां सेहत का खजाना कही जाती हैं. इनके साथ टमाटर को मिलाकर आप इनका जूस बना सकते हैं और पूरे परिवार को पिला सकते हैं. इससे आपके शरीर को ढेर सारे विटामिन (Vitamin) और मिनिरल्स मिलेंगे.

 



 

 

 

 

पोषक तत्वों का भंडार हैं गाजर, टमाटर और चुकंदर (Nutritious Juice)

 

गाजर, चुकंदर और टमाटर कैल्शियम, आयोडीन, आयरन, जिंक और मैग्नीशियम का भंडार कहे जाते हैं. ये सभी पोषक तत्व शरीर में इम्यूनिटी बढ़ाते हैं और इससे बार बार बीमार पड़ने के रिस्क कम हो जाते हैं. इसके साथ साथ इन सब्जियों में विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन बी 2, बी 1, बीटा कैरोटीन भी होता है जो आपकी स्किन को हेल्दी और शाइनी बनाता है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल की छात्राओं ने किया गौरवान्वित, टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में लहराया परचम, बढ़ाया श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल का मान

 

 

 

 

खून की कमी पूरी करता है गाजर, चुकंदर और टमाटर का जूस

शरीर में जब हीमोग्लोबिन की कमी होती है तो एनीमिया की कंडीशन बन जाती है. ऐसे में खून बढ़ाने के लिए और आयरन की सही खुराक के लिए आप गाजर, चुकंदर और टमाटर का जूस बनाकर पी सकते हैं. इससे शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी दूर होगी और एनीमिया खत्म होगा. इसके साथ ही कुछ लोग शारीरिक कमजोरी और थकान के शिकार रहते हैं. ऐसे में टमाटर, चुकंदर और गाजर का जूस पीने से उनको काफी पोषक तत्व मिलेंगे.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : मां दुर्गा के पंडाल में गूंजे माता के जयकारे, जगराता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता इंजी. रवि पाण्डेय हुए शामिल, पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की

 

 

 

 

शरीर को डिटॉक्सिफाई करता है ये जूस

 

वजन कम करने के लिए भी टमाटर, चुकंदर और गाजर का जूस एक शानदार ऑप्शन है. ये जूस शरीर को अच्छी तरह से डिटॉक्सिफाई करता है जिससे शरीर में जमा गंदगी यानी टॉक्सिन बाहर निकल जाते हैं. चूंकि इस जूस में कैलोरी काफी कम होता है इसलिए इसके सेवन से वजन भी कंट्रोल में रहता है और स्किन पर चमक भी आ जाती है. गाजर, चुकंदर और टमाटर में ढेर सारे एंटीऑक्सीडेंट भी पाए जाते हैं और इसके साथ साथ इनके अंदर पाया जाने वाला विटामिन ए स्किन को हेल्दी और चमकदार बनाता है. पाचन तंत्र को मजबूत करने के लिए भी ये जूस काफी लाभदायक साबित होता है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में स्काउट्स एवं गाइड्स का जिला स्तरीय तृतीय सोपान व निपुण जांच परीक्षा शिविर का हुआ समापन, प्रमाण पत्र का किया गया वितरण

Related posts:

error: Content is protected !!