Sakti Arrest : सक्ती पुलिस ने 6 लीटर महुआ शराब और 29 नग देशी प्लेन शराब के साथ दो आरोपी को किया गिरफ्तार

सक्ती. सक्ती पुलिस ने मसनियाखुर्द गांव से महुआ शराब और बुधवारीबाजार देशी प्लेन शराब की अवैध रूप से बिक्री करने वाले दो आरोपी शिव सिंह सिदार, फूलबाई सिदार को गिरफ्तार किया है और दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट 34 (2) के तहत कार्रवाई की है.

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली कि मसनियाखुर्द गांव में एक व्यक्ति के द्वारा महुआ शराब की अवैध रूप बिक्री की जा रही है. इसके बाद सक्ती पुलिस ने आरोपी शिव सिंह सिदार के कब्जे से 6 लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Akaltara Big News : कांग्रेस, भाजपा एवं निर्दलीय सभी 20 पार्षदों ने मोर्चा खोला, धरना देकर प्रदर्शन किया, इस बात से नाराज हैं पार्षद... डिटेल में जानिए...

इसी प्रकार सक्ती के बुधवारी बाजार से पुलिस ने आरोपी फूलबाई सिदार के पास से 29 नग देशी प्लेन शराब के साथ गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़े -  Champa Big News : रेलवे प्रशासन ने अवैध निर्माण किए 57 घरों पर बुलडोजर चलाया, रेलवे और पुलिस बल रहा तैनात...

Related posts:

error: Content is protected !!