Pali Mahotsav : पाली महोत्सव का शुभारंभ 7 मार्च को, उपमुख्यमंत्री अरूण साव करेंगे कार्यक्रम का शुभारंभ, इन कार्यक्रमों की होगी रंगारंग प्रस्तुति… विस्तार से पढ़िए…

कोरबा. जिला प्रशासन द्वारा पाली महोत्सव 2024 के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। महाशिवरात्रि पर्व एवं अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 08 मार्च को होने पर जिला प्रशासन द्वारा पाली महोत्सव का आयोजन महिलाओं को सशक्त बनाने की थीम पर रखा गया है। महोत्सव में महत्वपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम हेतु महिला गायकों को आमंत्रित की गई है। पाली महोत्सव में इस बार गुरूवार 7 मार्च को महोत्सव का शुभारंभ शाम 6 बजे से पाली महोत्सव मैदान ग्राम पंचायत केराझरिया में किया जायेगा।

 



कार्यक्रम का शुभारंभ उपमुख्यमंत्री अरूण साव, नगरीय प्रशासन, लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, विधि और विधायी कार्य एवं कोरबा जिला के प्रभारी मंत्री के मुख्य आतिथ्य तथा वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन की अध्यक्षता में किया जाएगा। इस दौरान विशिष्ट अतिथि के रूप में सांसद कोरबा श्रीमती ज्योत्सना चरण दास महंत, विधायक कटघोरा प्रेमचंद पटेल, विधायक पाली-तानाखार तुलेश्वर हीरा सिंह मरकाम, विधायक रामपुर फूलसिंह राठिया, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिवकला कंवर, जनपद अध्यक्ष पाली श्रीमती दुलेश्वरी सिदार, नगर पंचायत पाली अध्यक्ष उमेश चंद्रा और सरपंच केराझरिया सत्यनारायण पैंकरा के विशिष्ट आतिथ्य में किया जाएगा।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में स्काउट्स एवं गाइड्स का जिला स्तरीय तृतीय सोपान व निपुण जांच परीक्षा शिविर का हुआ समापन, प्रमाण पत्र का किया गया वितरण

07 मार्च को सांस्कृतिक कार्यक्रम में शाम 06ः30 बजे से पद्मश्री हास्य कवि डॉ. सुरेंद्र दुबे, पद्मलोचन शर्मा, रामानंद त्रिपाठी, अभिषेक पाण्डेय, कवित्री सोमप्रभा तिवारी व वीर रस कवि देवेन्द्र परिहार हास्य प्रस्तुति देंगे। रात्रि 08 बजे से बॉलीवुड सिंगर सोना महापात्रा सुरों की छठा बिखेरेंगी। इसके साथ ही लोक कलाकार अश्विका साव, गायक थिरमन दास महंत, दुर्गेश साहू व गायक अतीश अपनी प्रस्तुति देंगे। अगले दिन 08 मार्च 2024 को शाम 06 बजे से छत्तीसगढ़ी गायक अनुराग शर्मा, छत्तीसगढ़ी अभिनेत्री शालिनी विश्वकर्मा अपनी प्रस्तुति देंगे। शाम 07ः30 बॉलीवुड सिंगर मोनाली ठाकुर अपने मशहूर गीतों की प्रस्तुति देंगी। इसके साथ ही तबला वादक मोरध्वज वैष्णव, कत्थक नृत्यांगना सुश्री इशिता कश्यप, लोक गायक नंदलाल रजक तथा गायक अनिल नागवंशी अपनी प्रस्तुति देंगे।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : शहनाज अख्तर की भजन प्रस्तुति में झूमे श्रद्धालु, हरि लीला ट्रस्ट ने मेधावी विद्यार्थियों को 21 हजार रू और स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित, जनसेवा के कार्यों की अतिथियों ने की सराहना, देर रात तक माता के जयकारों से गूंजता रहा शहर

समापन समारोह 8 मार्च को
पाली महोत्सव 2024 का समापन समारोह 08 मार्च को शाम 6 बजे मुख्य अतिथि उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन के आतिथ्य में किया जाएगा। इस दौरान विशिष्ट अतिथि के रूप में सांसद कोरबा श्रीमती ज्योत्सना चरण दास महंत, विधायक कटघोरा प्रेमचंद पटेल, विधायक पाली-तानाखार तुलेश्वर हीरा सिंह मरकाम, विधायक रामपुर श्री फूलसिंह राठिया, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिवकला कंवर, जनपद अध्यक्ष पाली श्रीमती दुलेश्वरी सिदार, नगर पंचायत पाली के अध्यक्ष उमेश चंद्रा और सरपंच केराझरिया सत्यनारायण पैंकरा के विशिष्ट आतिथ्य में किया जाएगा।

इसे भी पढ़े -  Janjgir : डाक विभाग के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय डाक संघ पत्र लेखन प्रतियोगिता 2026 आयोजित की गई, विवेकानंद स्कूल की छात्राओं ने जीता इनाम...

Related posts:

error: Content is protected !!