Korba Giraftar : लालघाट क्रिकेट मैदान के पास स्कूटी में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखकर ग्राहक की तलाश करने वाले 2 आरोपी को बालको पुलिस ने किया गिरफ्तार

कोरबा. बालको पुलिस ने लालघाट क्रिकेट मैदान में स्कूटी पर 1 किलो 300 ग्राम गांजा रखकर ग्राहक की तलाश करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

 



पुलिस के मुताबिक बालको पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की लालघाट क्रिकेट मैदान में स्कूटी में गांजा रखकर ग्राहक की तलाश में लगे हुए हैं. इस पर बालको पुलिस ने तत्काल मौके पर दबिश दी और पुलिस ने आरोपी बुधराम चौहान पिता परसराम चौहान चेकपोस्ट भद्रपाड़ा बालको, बिलाल मिश्रा पिता स्वर्गीय ननकी प्रसाद मिश्रा चेकपोस्ट भद्रपाड़ा बालको के पास से मादक पदार्थ 1 किलो 300 ग्राम गांजा सहित स्कूटी को जब्त किया है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में दीक्षारंभ समारोह एवं हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन आज

मामले में बालको पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट के तहत जुर्म दर्ज किया है और न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Breaking News : देवरी पिकनिक स्पॉट में फिर हुआ हादसा, हसदेव नदी में डूबे 3 युवक, बिलासपुर से पहुंचे थे 4 युवक और 4 युवती, मौके पर पहुंची पंतोरा पुलिस, रेस्क्यू टीम को बुलाया गया, अब तक पिकनिक स्पॉट में 15 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी...

Related posts:

error: Content is protected !!