JanjgirChampa Arrest : पामगढ़ और नवागढ़ पुलिस ने 83 पाव देशी शराब के साथ 2 आरोपी को पकड़ा,आबकारी एक्ट के तहत हुई कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. जिले की पामगढ़ और नवागढ़ पुलिस ने 83 पाव देशी शराब के साथ 2 आरोपी को पकड़ा है. मामले में दोनों आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34 (2) के तहत मामला दर्ज किया है. आरोपी संपत लहरे पामगढ़ क्षेत्र के भैसों गांव का रहने वाला है, तो वहीं दूसरा आरोपी प्रकाश उर्फ पप्पू कश्यप नवागढ़ थाना क्षेत्र के अवरीद गांव का रहने वाला है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir News : आज लगाया गया हर पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए सबसे बड़ी विरासत बनेगा : अमर सुल्तानिया, पेड़ सिर्फ लगाइए नहीं, उन्हें परिवार की तरह पालिए", हरिलीला ट्रस्ट ने हाथीटिकरा से शुरू किया हरित अभियान...

पुलिस के मुताबिक, सूचना मिली कि क्षेत्र में शराब की बिक्री हो रही है, सूचना के बाद पुलिस ने दबिश दी और नवागढ़ पुलिस ने 45 पाव देशी शराब के साथ प्रकाश उर्फ पप्पू कश्यप को पकड़ा. इसी तरह पामगढ़ पुलिस ने 38 पाव देशी शराब के साथ आरोपी संपत लहरे को गिरफ्तार किया है. दोनों मामलों में आरोपी की गिरफ्तारी कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Arrest : जमीन विवाद में 2 भाई ने मिलकर बड़े भाई को खाट में बांधकर पीटा, आरोपी दोनों भाई गिरफ्तार, BJP नेता है पीड़ित...
error: Content is protected !!