JanjgirChampa Loksabha : बसपा ने डॉ. रोहित डहरिया को प्रत्याशी बनाया, मीडिया से कहा, ‘भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टी एक ही थैली के चट्टे-बट्टे’

जांजगीर-चाम्पा. लोकसभा से बसपा ने डॉ. रोहित डहरिया को प्रत्याशी बनाया है. वे अभी बसपा के जिलाध्यक्ष भी हैं और जिला पंचायत में पूर्व उपाध्यक्ष थे. रोहित डहरिया की पहचान, एक गायक के तौर भी है और शुरू से ही बसपा से जुड़े हुए हैं. डॉ. रोहित डहरिया, पामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के रहने वाले हैं. बसपा प्रत्याशी बनाए जाने के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह है और जांजगीर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : दो भाईयों ने तीसरे भाई को खाट में बांधकर पीटा, भाजपा नेता है पीड़ित, नवागढ़ पुलिस ने जुर्म दर्ज किया...

मीडिया से बातचीत में बसपा प्रत्याशी डॉ. रोहित डहरिया ने भाजपा और कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि दोनों पार्टी, एक ही थैली के चट्टे-बट्टे हैं. दोनों ही पार्टी ने प्रदेश और देश में राज किया, लेकिन जनता के हितों को हमेशा दरकिनार किया और वादों को नहीं निभाया. उन्होंने गीत के माध्यम से भी लोगों को सन्देश दिया और सरकार पर निशाना साधा.

इसे भी पढ़े -  Raipur-Janjgir Big Update : भाजपा जिलाध्यक्ष अम्बेश जांगड़े पर एल्डरमैन बनाने 2.50 लाख लेने के आरोप के बाद छग में सियासत तेज... छग युवा कांग्रेस ने अपने फेसबुक हैंडल पर भाजपा पर निशाना साधा...
error: Content is protected !!