Baloda Arrest : कंटेनर वाहन से डीजल की लूट, खरीददार सहित 3 आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चाम्पा. बलौदा पुलिस ने डीजल की लूट करने वाले 2 आरोपी और 1 खरीददार को गिरफ्तार किया है. मामले में लूट के 2 सौ लीटर डीजल और 22 सौ नगदी रकम को जब्त किया गया है. 2 आरोपी शेखर चंद्राकर, उमराव पाटले बिरगहनी गांव, आरोपी खरीददार विजय साहू तनौद गांव का रहने वाले हैं. मामले में आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 394, 294, 506, 323, 341 के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : खाद की कालाबाजारी रोकने किसान बने कृषि उप संचालक, किसान समझकर दुकानदार ने 266 रुपये की यूरिया को 850 रुपये बताया, नानकचन्द नन्दकिशोर कृषि केंद्र को सील किया गया, गोदाम में रखी 1446 बोरी खाद को जब्त किया गया, कृषि विभाग की अनोखी कार्रवाई के बाद मचा हड़कम्प...

पुलिस के मुताबिक, वाहन चालक जागेश्वर कुर्मी ने 21 मार्च को रिपोर्ट लिखाई कि वह कंटेनर लेकर बलौदा आया था, तभी बोलेरो वाहन से कुछ लोग पहुंचे और कंटेनर को रुकवाया. फिर कंटेनर चालक से मारपीट की गई और पॉकिट में रखे 22 सौ रुपये, कंटेनर से 2 सौ लीटर डीजल की लूट की गई. घटना की रिपोर्ट के बाद पुलिस हरकत में आई और जांच की. जांच के बाद 2 लूटेरे शेखर चंद्राकर, उमराव पाटले और आरोपी खरीददार विजय साहू को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : वेदांता पावर सक्ती थर्मल प्लांट संचालित निःशुल्क कंप्यूटर सेंटर से 60 विद्यार्थियों को मिल रहा लाभ, तीन ग्राम पंचायतों के विद्यार्थियों ने कराया कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र में पंजीयन, पहल से माता-पिता उत्साहित
error: Content is protected !!