Dabhara Arrest : 10 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी को फगुरम चौकी पुलिस ने किया गिरफ्तार

सक्ती. फगुरम चौकी पुलिस ने से महुआ शराब की अवैध बिक्री करने वाले आरोपी को भांटा गांव के बाजार चौक के पास से गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 10 लीटर महुआ शराब को जब्त किया है.

 



फगुरम चौकी पुलिस के मुताबिक, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि अजय चौहान, महुआ शराब की अवैध बिक्री करने के लिए रखा हुआ है और ग्राहक की तलाश कर रहा है. सूचना पर पुलिस ने दबिश दी और आरोपी अजय चौहान के कब्जे से 10 लीटर महुआ शराब को जब्त किया है.

इसे भी पढ़े -  CG News : धान खरीदी शुरू होने से ठीक पहले प्रदेश की व्यवस्था चरमराई, भाजपा सरकार की अकर्मण्यता से अन्नदाता बेहाल : डॉ. शिवकुमार डहरिया, पूर्व मंत्री ने जारी किया बयान...

पुलिस ने आरोपी अजय चौहान के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34 (2) के तहत जुर्म दर्ज कर गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Accident Death : स्कूटी और लूना में हुई टक्कर, बुजुर्ग महिला की मौत, पामगढ़ में हुआ हादसा

Related posts:

error: Content is protected !!