Sakti Accident : रोड को पार कर रहे व्यक्ति को मालवाहक वाहन ने मारी ठोकर, हादसे में व्यक्ति को आई चोट, उपचार हेतु ले जाया गया अस्पताल

सक्ती. मालखरौदा थाना क्षेत्र के छपोरा गांव में रोड को पार कर रहे व्यक्ति को मालवाहक वाहन ने ठोकर मारकर कर एक्सीडेंट कर दिया है. हादसे से व्यक्ति चमार सिंह सिदार को चोट आई है और उसे मालखरौदा अस्पताल ले जाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए चांपा अस्पताल रेफर कर दिया गया है. मामले में पुलिस ने आरोपी वाहन चालक के खिलाफ आईपीसी की धारा 279 और 337 के तहत जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara Thief Arrest : घर में घुसकर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 3 हजार की चोरी कर भागने का कर रहा था प्रयास, एक अन्य आरोपी फरार, तलाश में जुटी पुलिस, गिरफ्तार आरोपी रायगढ़ का रहने वाला

मालखरौदा पुलिस के मुताबिक, श्याम लाल यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराया है कि उसका मितान चमार सिंह सिदार, रोड पार कर रहा था. इसी दौरान मालवाहक वाहन के चालक ने तेजगति एवं लापरवाही पूर्वक चलाते उसे ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया. हादसे से व्यक्ति चमार सिंह सिदार को चोट आई है और उसे अस्पताल ले जाया गया है.

इसे भी पढ़े -  Rahod News : सीताराम कश्यप कॉलेज ऑफ फार्मेसी में विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026 पर अतिथियों ने फार्मासिस्टों की भूमिका और स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान पर दिया संदेश

मालखरौदा पुलिस ने आरोपी मालवाहक वाहन चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

error: Content is protected !!