Janjgir Thief Arrest : मनकादाई मंदिर में चोरी का मामला, 4 आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार, चोरी गई इतनी रकम जब्त… ऐसे हुआ खुलासा…

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर क्षेत्र के खोखरा गांव के मनकादाई मंदिर में लाखों की चोरी के मामले में पुलिस ने खुलासा किया है और 4 आरोपी को ओड़ीसा से गिरफ्तार किया है. मामले के 2 आरोपी फरार है. पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों से 50 हजार नगद, 2 बाइक और 4 मास्क को जब्त किया है. चोरी की घटना CCTV में कैद हुई थी. पुलिस को बदमाशों को पकड़ने सीसीटीवी से बड़ी मदद मिली.



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Rape Arrest : शरीर के दर्द को दूर करने के बहाने महिला की लूट ली अस्मत, हिमाचल प्रदेश से आरोपी ढोंगी बाबा गिरफ्तार, भेजा गया जेल... इस तरह पीछे पड़ गया था महिला के, फिर पहुंचा सलाखों के पीछे...

दरअसल, 15-16 मार्च के दरमियानी रात खोखरा के मनकादाई मंदिर में ओड़ीसा के 6 बदमाश पहुंचे और मंदिर का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया था. घटना के वक्त 2 चौकीदार सोते रहे और 6 बदमाशों ने चोरी की थी. मंदिर से चोरों ने दान पेटी की रकम और कुछ जेवर को पार किया था.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : राहौद नगर पंचायत के CMO को कलेक्टर ने जारी किया नोटिस, 3 दिनों में CMO को जवाब देने कहा गया, इस बड़ी वजह से जारी किया नोटिस... डिटेल में पढ़िए...

error: Content is protected !!