Big News : 160 फीट गहरे बोरवेल में फंसे मासूम मंयक की हुई मौत, 42 घंटे तक चला था सर्च ऑपरेशन

रीवा. तीन दिनों तक जिंदगी की जंग लड़ रहे 6 साल के मंयक ने आखिर दम तोड़ दिया। रीवा के मनिका गांव में 160 फीट गहरे बोरवेल में गिरने के बाद रेस्क्यू टीम ने उस मासूम को निकालने के लिए कड़ी मशक्कत की और बच्चे तक पहुंचे। बच्चे को जब बाहर निकाला गया तो डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। त्यौंथर एसडीएम संजय कुमार जैन ने मंयक की मौत की पुष्टि की। उसका शव त्यौंथर में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

 



कितने घंटे चला था ऑपरेशन?
बच्चे को बचाने के लिए लगभग 42 घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाया गया। NDRF की टीम को बच्चे का शव लगभग 42 फीट गहरे बोरवेल में मिला। बता दें कि बोरवेल में गिरे मंयक को बचाने के लिए हर संभव प्रयास किए गए थे। लेकिन, बचाव टीम को पहले दिन बच्चे की लोकेशन नहीं पता चल रही थी। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर रहे। बच्चे तक पहुंचने के प्रयास में रेस्क्यू टीम लगी रही।

इसे भी पढ़े -  Rahod News : सीताराम कश्यप कॉलेज ऑफ फार्मेसी में विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026 पर अतिथियों ने फार्मासिस्टों की भूमिका और स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान पर दिया संदेश

बोरवेल की खुदाई के समय हुई कठिनाई
बोरवेल की खुदाई के समय जलस्तर बढ़ गया था, जिससे रेस्क्यू टीम को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ा। इस बीच पंप की मदद से पानी को बाहर निकाला गया। हालांकि, कड़ी मेहनत के बावजूद बच्चे की जिंदगी बच नहीं पाई। बता दें कि बच्चे को बचाने के लिए रेस्क्टू टीम के अधिकारी दो रातों से सोए नहीं थे। फिर भी यह प्रयास सफल नहीं हो पाया।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में हिन्दी साहित्य के राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जन्म जयंती पर "भारत में संपर्क भाषा के रूप में हिन्दी चुनौतियां और संभावनाएं" विषय पर संगोष्ठी कार्यक्रम आयोजित

कौन-कौन से अधिकारी थे इस ऑपरेशन में?
कलेक्टर प्रतिभा पाल, एसपी विवेक सिंह, जिप सीईओ सौरभ सोनवाड़े, एएसपी अनिल सोनकर, एसडीएम संजीव जैन, एसडीओपी उदित मिश्रा, थाना प्रभारी कन्हैया बघेल, जनपद सीईओ राहुल पाण्डेय।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर स्वयंसेवकों ने दिया राष्ट्र निर्माण का संदेश, अकलतरा आईसेक्ट सेंटर में गूंजा स्वच्छता का संदेश, स्वयंसेवकों की रैली ने जीता सबका दिल, सेवा संकल्प अभियान में सृजन की झलक, छात्र-छात्राओं ने कबाड़ से गढ़ा कमाल...

Related posts:

error: Content is protected !!