JanjgirChampa Accident Death : पेड़ से टकराया बाइक सवार युवक, अस्पताल में हुई मौत, शादी की खुशी मातम में बदली

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा के बालक छात्रावास के पास बाइक सवार युवक मंथन सोल्डे, पेड़ से जा टकराया. गंभीर चोट आने की वजह से उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर डॉक्टर ने घायल युवक मंथन सोल्डे को मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी होने पर परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है. अभी मृतक युवक मंथन की बहन की शादी हो रही है और शादी की खुशी, मातम में बदल गई है.

 



इसे भी पढ़े -  राष्ट्रीय खेल दिवस पर ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर में विविध खेल गतिविधियों का आयोजन

दरअसल, अकलतरा के वार्ड नं 16 निवासी युवक मंथन सोल्डे, मुरलीडीह गांव की ओर जा रहा था, तभी अकलतरा के बालक छात्रावास के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई. इससे युवक मंथन सोल्डे को गंभीर चोट आई थी. जिसे इलाज के लिए डायल 112 के आरक्षक सुकृत जांगड़े, चालक कमलाकांत जायसवाल अकलतरा अस्पताल लेकर गए., जहां डॉक्टर ने घायल युवक मंथन को मृत घोषित कर दिया. मामले में पुलिस द्वारा आगे की जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Nawagarh News : रामचरित मानस की सुरों में गूंजती रही पं. सुशील शुक्ला की स्मृतियां, जूनियर रविन्द्र जैन नीलम सिंह यादव के रामायण भजनों से भाविभोर हुए श्रोता, दसवीं पुण्यतिथि पर मानस मंडली हुई सम्मानित

Related posts:

error: Content is protected !!