Champa DeadBody : मकान में फांसी के फंदे पर लटकी मिली सड़ी-गली लाश, जांच में जुटी चांपा पुलिस

जांजगीर-चाम्पा. चांपा थाना क्षेत्र की सिंधी कॉलोनी के एक मकान में फांसी के फंदे पर सड़ी-गली लाश लटकी मिली है. मृतक की पहचान हेमंत पाण्डेय के रूप में हुई है. मामले की जांच पुलिस कर रही है.

 



चांपा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सिंधी कॉलोनी के एक मकान से बदबू आने की सूचना पुलिस को मोहल्लेवासियों के द्वारा दी गई. इस पर तत्काल पुलिस पहुंची और घर अंदर जाकर देखा तो फांसी के फंदे पर एक व्यक्ति का लाश लटकी मिली और लाश सड़ गई थी.

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : पेट्रोल पंप पर फर्जी ऑनलाइन पेमेंट दिखाकर ठगी करने वाला युवक गिरफ्तार, QR पेमेंट का फर्जी स्क्रीनशॉट दिखाकर आरोपी हो जाता था फरार, कार जब्त

मृतक की पहचान हेमंत पाण्डेय के रूप में हुई है और वह मकान में अकेले रहता था. पुलिस ने मर्ग कायम किया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है. फिलहाल, मामले की जांच पुलिस कर रही है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Akaltara Accident Big News : ट्रक के कुचलने से बाइक सवार युवक की मौत, अन्य 2 युवक गम्भीर, बिलासपुर रेफर...
error: Content is protected !!