Korba Arrest : चोरी करने के इरादे से ATM में तोड़फोड़, आरोपी गिरफ्तार, CCTV में कैद हुआ था बदमाश

कोरबा. बांगो थाना क्षेत्र के कोनकोना में एटीएम में चोरी करने के इरादे से घुसकर तोड़फोड़ करने वाले आरोपी सोमप्रकाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. एटीएम में तोड़फोड़ करते CCTV में बदमाश कैद हुआ था, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की है और न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.

 



बैंक के शाखा प्रबंधक ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि कोई अज्ञात व्यक्ति बैंक के एटीएम मशीन में चोरी के इरादे से घुसा था और मशीन में तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया है. इस पर बांगो पुलिस ने संज्ञान में लेते हुए एटीएम के अंदर लगे सीसीटीवी को चेक करवाया. इधर, सीसीटीवी के फुटेज में नकाबपोश व्यक्ति दिखाई पड़ा. इस पर संदेही सोमप्रकाश को पकड़कर थाने लाया गया और उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की दो स्वयंसेविकाएं श्रेष्ठ स्वयंसेवक सम्मान से पुरस्कृत, SNPV रायगढ़ के कुलपति ने किया सम्मानित, क्षेत्र में खुशी की लहर...

Related posts:

error: Content is protected !!