Akaltara FIR : देशी शराब दुकान के मैनेजर से युवक ने मारपीट की, अकलतरा थाना में केस दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा की देशी शराब दुकान के मैनेजर राजेश्वर सिंह से युवक विकास भारते ने मारपीट की है. पुलिस ने मारपीट करने वाले युवक विकास भारते के खिलाफ IPC की धारा 294, 323, 506 के तहत जुर्म दर्ज किया है.

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अकलतरा की देशी शराब दुकान के मैनेजर राजेश्वर सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह देशी शराब दुकान के अहाता में बैठा हुआ था. उसी समय अकलतरा का विकास भारते आकर अपनी स्कूटी की चाबी पूछने लगा, फिर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर मारपीट की. मामले में पुलिस ने मारपीट करने वाले युवक विकास भारते के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Naila : नैला दुर्गोत्सव में दान पत्र पर लकी ड्रा हुआ, देखिए सूची... किन्हें-किन्हें इनाम मिला...

Related posts:

error: Content is protected !!