Akaltara Accident : दो बाइक में भिड़ंत, पति-पत्नी की हालत गंभीर, दोनों रेफर

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा क्षेत्र के पोड़ीदल्हा गांव में 2 बाइक में जबरदस्त भिड़ंत हो गई है. घटना में बाइक सवार पति-पत्नी को गंभीर चोट आई है, वहीं दूसरी बाइक में सवार घटना के बाद फरार हो गया है.

 



मिली जानकारी के अनुसार, बाइक सवार पति-पत्नी बिलासपुर जिले के रहने वाले हैं और दोनों शादी समारोह में शामिल होने रायगढ़ जिले जा रहे थे. इसी दौरान पोड़ीदल्हा गांव में बाइक की टक्कर हो गई. घटना में पति श्रवण राठौर, पत्नी गंगा बाई को चोट आई और दोनों को अकलतरा अस्पताल लाया गया, जहां गंभीर स्थिति होने पर दोनों को हायर सेंटर रेफर किया गया है. घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है. इसके बाद अकलतरा पुलिस फरार बाइक चालक की तलाश में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Naila : नैला दुर्गोत्सव में दान पत्र पर लकी ड्रा हुआ, देखिए सूची... किन्हें-किन्हें इनाम मिला...

Related posts:

error: Content is protected !!