JanjgirChampa Accident Death : दो बाइक में जबरदस्त टक्कर, 1 व्यक्ति की मौत, 4 लोग घायल

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण क्षेत्र के देवरी मोड़ में दो बाइक में जबरदस्त टक्कर हो गई. हादसे में 1 बाइक में सवार शिवकुमार साहू की मौत हो गई, वहीं 4 लोग घायल हो गए हैं, जिनका खरौद के अस्पताल में इलाज किया गया है. देवरी मोड़ एक्सीडेंटल पॉइंट है, जहां अक्सर हादसे होते हैं. ऐसे में प्रशासन को ध्यान देने की जरूरत है.

 



शिवरीनारायण के पटवारी ऑफिस काम निपटाकर शिवकुमार साहू और मनोज अग्रवाल आ रहे थे. वे देवरी मोड़ पहुंचे थे कि सामने से आ रही बाइक से जबरदस्त टक्कर हो गई. दूसरी बाइक में करण मांझी समेत 3 युवक सवार थे. हादसे के बाद दोनों बाइक के 5 लोग घायल हो गए और खरौद अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने शिवकुमार साहू को मृत घोषित कर दिया. मामले में पुलिस ने आईपीसी की धारा 304-ए, 279 के तहत जुर्म दर्ज किया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : टीसीएल शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 'युवा संवाद' कार्यक्रम का आयोजन, वित्तमंत्री ओपी चौधरी समेत अन्य नेता रहे मौजूद...

Related posts:

error: Content is protected !!