JanjgirChampa Bank Thief : ग्रामीण बैंक में की थी चोरी, 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल, ऐसे दिया था घटना को अंजाम…

जांजगीर-चाम्पा. बलौदा पुलिस ने जर्वे गांव के छ्ग राज्य ग्रामीण बैंक में चोरी करने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और तीनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. एक आरोपी अभिषेक कश्यप जर्वे गांव तो 2 आरोपी शुभम गुप्ता, गोपेश यादव खोखसा गांव के रहने वाले हैं. पुलिस ने आरोपियों ने ताला काटने का औजार, सेंसर मशीन और बाइक जब्त किया है. आरोपियों ने बैंक के कैश वाल्ट को काटने की कोशिश की थी और नगद चोरी करने असफल हुए थे.

 



इसे भी पढ़े -  रायगढ़ में "लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ" रैली में शामिल होंगे पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल

दरअसल, 25-26 मई की दरमियानी रात बदमाशों ने सीसीटीवी का केबल काटकर जर्वे के ग्रामीण बैंक के दरवाजे का ताला तोड़ा था और सेंसर मशीन को चोरी कर ली थी. नगद चोरी करने बदमाश असफल हुए थे. पुलिस ने जांच शुरू की तो सीसीटीवी से बदमाशों के बारे में पुलिस को सुराग मिला और 48 घन्टे में पुलिस ने 3 आरोपी शुभम गुप्ता, गोपेश यादव और अभिषेक कश्यप को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का 30 अक्टूबर को रायपुर-दुर्ग दौरा, मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम...

Related posts:

error: Content is protected !!