Sakti Arrest : बाइक की चोरी करने वाले आरोपी को बाराद्वार पुलिस ने चांपा से किया गिरफ्तार, चोरी की बाइक जब्त

सक्ती. बाराद्वार पुलिस ने बाइक की चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया है. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की बाइक को जब्त किया है.

 



बाराद्वार पुलिस के मुताबिक, पीड़ित आशीष कुमार सिंघानिया ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि वह अपनी बाइक क्रमांक 11 BD 5569 को घर के सामने में खड़ी किया था और घर से बाहर निकला, तब देखा कि घर के सामने में खड़ी बाइक को कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले जा रहा था. पुलिस ने पीड़ित आशीष कुमार सिंघानिया की रिपोर्ट पर अज्ञात चोर के खिलाफ जुर्म दर्ज कर जांच में जुटी हुई थी.

इसे भी पढ़े -  Champa Big Update : नर्सरी के पास युवक की संदिग्ध लाश मिलने का मामला, शॉर्ट PM रिपोर्ट में हत्या का खुलासा, चाम्पा के हनुमान धारा का मामला, चाम्पा पुलिस कर रही जांच...

इधर, पुलिस ने बाइक की चोरी करने वाले आरोपी पवन कुमार बरेठ को चांपा से गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया है. साथ ही, पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की बाइक को जब्त किया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : श्री मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल बर्न एंड ट्रामा सेंटर जांजगीर के प्रयास से बची सर्पदंश से जूझ रही गंभीर मरीज को मिला नया जीवन, आयुष्मान भारत योजना से हुआ सफल उपचार, आज मिली अस्पताल से छुट्टी
error: Content is protected !!