Korba Accident Death : पुलिस को देख भाग रहे थे महुआ शराब की सप्लाई करने वाले 2 युवक, कार से टकराई बाइक, 1 युवक की मौत, दूसरा घायल

कोरबा. महुआ शराब की सप्लाई करने वाले 2 युवकों की बाइक अनियंत्रित होकर कार से टकरा गई और अस्पताल ले जाते समय युवक विकास सहिस की मौत हो गई है, वहीं दूसरे युवक को मामूली चोट आई है. दोनों युवक, मोती सागर पारा के रहने वाले हैं. सिविल लाइन की पुलिस ने मृतक विकास सहिस के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतक के साथी ने बताया कि रास्ते में पुलिस को देख लिया था और तेजी से बाइक चला रहे थे.

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर स्वयंसेवकों ने दिया राष्ट्र निर्माण का संदेश, अकलतरा आईसेक्ट सेंटर में गूंजा स्वच्छता का संदेश, स्वयंसेवकों की रैली ने जीता सबका दिल, सेवा संकल्प अभियान में सृजन की झलक, छात्र-छात्राओं ने कबाड़ से गढ़ा कमाल...

पुलिस से जानकारी के अनुसार, 2 युवक महुआ शराब की सप्लाई करने भैसमा से कोरबा की ओर जा रहे थे. इसी दौरान कोरबा से चाम्पा मार्ग के बिलाई चौक के पास विकास की बाइक कार से टकरा गई. इससे युवक विकास गंभीर रूप से घायल हो गया. मोती सागर पारा के क्लिनिक में उसका इलाज कराया जा रहा था, तभी स्थिति बिगड़ते देख परिजन ने कोरबा के अस्पताल में इलाज के लिए ले जा रहे थे. इसी दौरान युवक विकास की मौत हो गई. फिलहाल, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच में जुट गई है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Naila FIR : विद्युत मंडल ने बिजली चोरी के दो अलग-अलग मामलों में एफआईआर दर्ज कराया, नैला उपथाना पुलिस कर रही जांच...

Related posts:

error: Content is protected !!