डिवाइडर से टकराई कार, तीन लोगों की मौत, छग के यहां भी पिकअप वाहन पटलने से 25 घायल

सतना/बिलासपुर: मध्यप्रदेश के सतना से बड़ी खबर सामने आयी है। यहां पर अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकरा गई है, जिसके बाद हुए हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है। कार में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों के इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह पूरी घटना रामपुर बघेलान के मनकहरी की बताई जा रहा है।

 



 

 

वहीं छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप और ट्रक के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। जिससे पिकअप पलट गई, और उसमें सवार 9 महिलाएं और 3 बच्चे सहित 25 लोग घायल हो गए।

 

 

इसे भी पढ़े -  CG News : डीएड-बीएड पाठ्यक्रम की रिक्त सीटों में प्रवेश के लिए तृतीय ( अंतिम ) चरण के प्रवेश की सूचना... जानिए डिटेल...

सभी लोग मरहीमाता मंदिर के दर्शन करने जा रहे थे। घटना रतनपुर थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार पिकअप में सवार होकर 30 श्रद्धालु मरहीमाता मंदिर जा रहे थे, तो रतनपुर-बेलगहना के बीच रानीबछाली मोड़ के पास सामने से आ रही ट्रक से टक्कर हो गई। जिससे पिकअप पलट गई, और उसमें सवार सभी श्रद्धालुओं को चोटें आई, हादसे में घायल सभी लोगों को इलाज के लिए रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, लेकिन घायलों की स्थिति गंभीर होने के कारण 20 लोगों को बिलासपुर के सिम्स रेफर कर दिया गया।

 

 

सभी घायल बिल्हा थाना क्षेत्र के ग्राम कया के रहने वाले हैं। सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल लोगों में 9 साल की दीपिका, 15 आदित्य और देवेंद्र समेत मोहित, शिवानी, रोहित, सतरूपा, नेहा और अन्य लोग शामिल हैं।

इसे भी पढ़े -  CG News : डिप्टी सीएम अरुण साव का आज 5 नवम्बर को दौरा कार्यक्रम...

 

 

बता दें, कि कवर्धा जिले में पिकअप के खाई में गिरने से 19 लोगों की मौत हो गई थी। जिसके बाद प्रदेश में ऐसे माल वाहक वाहनों में यात्री परिवहन पर सख्ती की बात कही गई थी, लेकिन अब भी लोग छोटे माल वाहक वाहनों में बड़ी संख्या में सवार होकर जानलेवा सफर कर रहे हैं।

इसे भी पढ़े -  Janjgir Arrest : BDG ऑनलाइन सट्टा ऐप चलाने वाला मास्टमाइंड गिरफ्तार, महाराष्ट्र से हुई गिरफ्तारी, 6 आरोपियों की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी...

Related posts:

error: Content is protected !!