JanjgirChampa FIR : पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद, दोनों पक्षों में मारपीट करने वाले 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा थाना क्षेत्र के किरारी गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद के बाद मारपीट का मामला सामने आया है. पुलिस ने मारपीट करने वाले दोनों पक्षों के 4 लोग दीपक साहू, तुलसी साहू, टीकम साहू, लक्ष्मी प्रसाद साहू के खिलाफ आईपीसी की धारा 294, 232, 506, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया है.

 



दरअसल, पहली रिपोर्ट किरारी गांव के लक्ष्मीप्रसाद साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि गांव का दीपक साहू, तुलसी साहू, टीकम साहू पुरानी रंजिश को लेकर तीनों गाली-गलौज करने लगा, जिसे मना करने पर जान से मारने की धमकी देकर मारपीट की.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : पशु सखियों को कराया दुग्ध संग्रहण केंद्र का भ्रमण, ए हेल्प प्रोग्राम के तहत 28 क्रेडर्स ले रही ट्रेनिंग...

दूसरी रिपोर्ट किरारी गांव के तुलसीराम साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि पुरानी रंजिश को लेकर उसके मोहल्ले का लक्ष्मीप्रसाद साहू ने आकर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देकर मारपीट की. फिलहाल, अकलतरा पुलिस ने मारपीट करने वाले दोनों पक्षों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Bamhanidih Arrest : महुआ शराब की अवैध बिक्री करने वाले आरोपी को बम्हनीडीह पुलिस ने कपिस्दा गांव से किया गिरफ्तार, 7 लीटर महुआ शराब जब्त
error: Content is protected !!