Sakti Attack Arrest : लड़ाई छुड़वाने गए हलवाई के सिर पर प्राणघातक हमला करने वाला आरोपी युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल, हलवाई के सिर में लगे 8 टांके

सक्ती. बाराद्वार पुलिस ने हत्या करने की नीयत से हलवाई लखन सिदार के सिर पर प्राणघातक हमला करने वाले आरोपी राजकुमार सिदार को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. पुलिस ने मामले में आरोपी राजकुमार सिदार के खिलाफ 294, 307, 506 के तहत जुर्म किया है.

 



पुलिस के मुताबिक, सरवानी गांव के हलवाई लखन सिदार ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह गांव के राजू के साथ बाराद्वार के पास नास्ता करने गया हुआ था. दोनों नास्ता कर रहे थे, उसी वक्त राजकुमार सिदार आकर राजू से उधारी के 60 रुपये मांगने लगा. राजू के पास रुपये नहीं होने पर राजकुमार ने गाली-गलौज कर मारपीट की.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Akaltara Rescue : बड़ी नहर नहाने के दौरान मां, बेटी तेज बहाव में बह गई, 3 युवकों ने बचाई दोनों की जान, खुद की जान की परवाह किए बगैर नहर में कूद गए थे युवक...

बीच-बचाव करने गए लखन सिदार से भी युवक राजकुमार सिदार ने होटल में रखे स्टील के बर्तन से 8 से 9 बार सिर में प्राणघातक हमला किया. इससे हलवाई लखन सिदार के सिर से खून निकलने लगा. घायल हलवाई के सिर में डॉक्टर द्वारा 8 टांका लगाया गया है. घटना के बाद आरोपी राजकुमार सिदार फरार हो गया था.

इसे भी पढ़े -  Kharod Pratibha Samman Samaroh Today : खरौद में वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कॅरियर मार्गदर्शन' आज, छग साहित्य अकादमी के अध्यक्ष और कलेक्टर सहित अन्य अतिथि होंगे शामिल...

इधर, बाराद्वार पुलिस ने सरवानी गांव निवासी आरोपी राजकुमार सिदार को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में जेल भेजा दिया गया है.

error: Content is protected !!