Accident News : दर्शन से लौट रहे श्रद्धालुओं की टाटा मैजिक को डंपर ने मारी जोरदार टक्कर, तीन की मौके पर मौत

नारनौल। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से खाटू श्यामजी पूजा अर्चना कर लौट रहे टाटा मैजिक गाड़ी को नारनौल के गहली गांव के पास एक डंपर गाड़ी ने टक्कर मारपीट दी। इस कारण टाटा मैजिक गाड़ी पलट गई।

 



इस घटना में एक चार साल की बच्ची सहित तीन की मौत होने की सूचना है। गाड़ी में कुल 14 सवारी थी। इनमें से एक अन्य घायल हो गया और शेष को मामूली चोटें आईं हैं।

जानकारी के अनुसार उतरप्रदेश के मैनपुरी से 14 श्रद्धालुओं को लेकर एक टाटा मैजिक गाड़ी खाटू जी गई थी। बुधवार दोपहर करीब 12 बजकर 40 मिनट पर गांव गहली के पास एनएच 11 पर डंपर गाड़ी ने इस गाड़ी को टक्कर मार दी और इस कारण यह पलट गई।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

गाड़ी में सवार 14 साल का बच्चा आदिक और एक चार साल की बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। रजनी नाम की महिला भी गंभीर रूप से घायल हो गई। समाचार लिखे जाने तक कुल तीन लोगों की मौत होने की सूचना है।

इस घटना के दौरान कोहराम मच गया और हर कोई एक-दूसरे को बचाने में जुट गया। घटना की सूचना डायल 112 को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस की डायल 112 और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई और घायलों को तुरंत नागरिक अस्पताल में ले जाया गया।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

अस्पताल में गमगीन माहौल में मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम किया गया। पुलिस ने डंपर चालक के विरुद्ध मामला दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

Related posts:

error: Content is protected !!