JanjgirChampa Accident Death : माजदा वाहन ने राजमिस्री को कुचला, मौके पर ही हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने चक्काजाम किया, फिर पुलिस ने…

जांजगीर-चाम्पा. खरौद के तिवारीपारा में ईंट से भरे माजदा वाहन ने पैदल जा रहे राजमिस्त्री को कुचल दिया. हादसे में राजमिस्त्री कन्हैया यादव की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद मौके पर तनाव बढ़ गया और आक्रोशित लोगों ने चक्काजाम कर दिया. 75 हजार आर्थिक मदद के बाद 1 घण्टे बाद चक्जाजाम समाप्त हुआ. मौके पर शिवरीनारायण पुलिस के साथ नवागढ़ थाना से भी बल पहुंचा था.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Arrest : शिवरीनारायण पुलिस ने हत्या की नीयत से चाकू से प्राणघातक हमला करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार, आरोपी के कब्जे से चाकू व कपड़ा जब्त

दरअसल, भैसों गांव के कन्हैया यादव, अपने ससुराल तिवारीपारा खरौद पहुंचा था और राजमिस्त्री का काम करता था. इस दौरान वह सड़क किनारे पैदल जा रहा था, तभी ईंट से भरे माजदा वाहन ने उसे कुचल दिया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई. यहां आक्रोशित लोगों ने ड्राइवर की पिटाई की और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने आरोपी ड्राइवर के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है.

इसे भी पढ़े -  Champa Fraud Arrest : पोस्ट ऑफिस के आरडी खाते में जमा 1 करोड़ रुपये हड़पने वाले आरोपी एजेंट को गिरफ्तार किया गया...
error: Content is protected !!