JanjgirChampa Big News : बुजुर्ग व्यवसायी की हत्या का मामला, 2 आरोपी गिरफ्तार, इस वजह की थी हत्या, पुलिस की जांच में ऐसे हुआ खुलासा… पढ़िए…

जांजगीर-चाम्पा. चांपा पुलिस ने शंकर नगर में बुजुर्ग डेयरी व्यवसायी की हत्या करने वाले 2 आरोपी को गिरफ्तार किया है और दोनों आरोपी को न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया है. पुलिस ने दोनों आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त स्कूटी, 2 मोबाइल और हत्या में प्रयोग किए वायर एवं चोरी की रकम 6 हजार 7 सौ रुपए को बरामद किया है. चोरी किए जेवर को आरोपियों ने बैराज में फेंक दिया था.

 



पुलिस के मुताबिक, शंकर नगर चांपा के बुजुर्ग डेयरी व्यवसायी छोटेलाल पांडेय की घर पर लाश मिली थी और कमरे में रखी आलमारी खुली हुई थी. इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था. पोस्टमार्टम रिपोर्ट से बुजुर्ग छोटेलाल पांडेय की केबल वायर से गला दबाकर हत्या करने का खुलासा हुआ था. पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 302, 382 और 450 के तहत मामला दर्ज कर सायबर टीम के द्वारा जांच में लिया था.

इसे भी पढ़े -  CG News : डीएड-बीएड पाठ्यक्रम की रिक्त सीटों में प्रवेश के लिए तृतीय ( अंतिम ) चरण के प्रवेश की सूचना... जानिए डिटेल...

इधर, पुलिस ने बुजुर्ग छोटेलाल पांडेय की गला दबाकर हत्या करने वाले आरोपी दीपक यादव और साहिद बेग को गिरफ्तार किया है और दोनों आरोपी को न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. साथ ही, पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त स्कूटी, लोहे का सुमा, 2 मोबाइल और हत्या में प्रयोग किए केबल वायर एवं चोरी रकम 6 हजार 7 सौ रुपए को बरामद किया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Arrest : BDG ऑनलाइन सट्टा ऐप चलाने वाला मास्टमाइंड गिरफ्तार, महाराष्ट्र से हुई गिरफ्तारी, 6 आरोपियों की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी...

Related posts:

error: Content is protected !!