JanjgirChampa News : छत्तीसगढ़ को कृषि व प्रसंस्कृत सुपरफूड का पावर हाउस बनाने हुआ मंथन, मुख्यमंत्री को किसानों ने दिए सुझाव, जिले के दो प्रगतिशील युवा किसान हुए राज्य नीति आयोग की बैठक में शामिल

जांजगीर-चाम्पा. छत्तीसगढ़ राज्य नीति आयोग द्वारा न्यू सर्किट हाउस रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णदेव साय और वित्त मंत्री ओपी चौधरी के मौजूदगी में आयोजित राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़ विजन 2047 संवाद कार्यक्रम में जिले के प्रगतिशील युवा किसान खूबचंद बघेल पुरस्कार से सम्मानित रामप्रकाश केशरवानी और भारत के पहला किसान स्कूल वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल बहेराडीह के संचालक व छत्तीसगढ़ राज्य आरसेटी के कृषि उद्यमी के मास्टर ट्रेनर, असेसर दीनदयाल यादव शामिल हुए।

 



छत्तीसगढ़ राज्य नीति आयोग की ओर से छत्तीसगढ़ विजन डॉक्यूमेंट 2047 तैयार करने के संबंध में मंगलवार 16 जुलाई को राजधानी रायपुर स्थित न्यू सर्किट हाउस में संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।छत्तीसगढ़ राज्य को देश में कृषि और प्रसंस्कृत सुपर फ़ूड का पावर हाउस बनाने राज्य के सभी जिलों के किसानों ने कृषि और खाद्य प्रसंस्करण, बागवानी फसलों, कृषि क्षेत्र में बुनियादी ढांचे में सुधार सहित अनेक मुद्दों पर अपना अपना सुझाव दिए गए हैं। बैठक में कृषि से संबंधित लक्ष्य, चुनौतियों एवं सामर्थ्य विषय पर विस्तार से मंथन किया गया।

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

इस अवसर पर प्रदेश के जांजगीर चाम्पा समेत रायगढ़, कोरबा, कोरिया, सरगुजा, चिरमिरी भरतपुर मनेन्द्रगढ़, जशपुर, सूरजपुर, कोंडागांव, जगदलपुर, बस्तर, दंतेवाड़ा, कांकेर, धमतरी, रायपुर, बिलासपुर, बलौदाबाजार, महासमुंद, दुर्ग, राजनांदगांव तथा अन्य सभी जिले के युवा कृषक, प्रबुद्ध वर्ग के किसान, बिहान की लखपति दीदी, ड्रोन दीदी, बिहान महिला स्व सहायता समूह, एनजीओ और एफपीओ प्रमुख रूप से शामिल हुए।

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Thief : ज्वेलरी दुकान में लाखों की चोरी, CCTV के DVR भी बदमाश ले गए, 4 जगह का ताला तोड़कर अंदर घुसे थे बदमाश...

Related posts:

error: Content is protected !!