Sakti Big News : शराब के नशे में स्कूल में घुसकर शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न कर प्रधानपाठक से मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार, मालखरौदा पुलिस ने ST, SC एक्ट के तहत भी की कार्रवाई

सक्ती. मालखरौदा पुलिस ने शराब के नशे में शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न कर प्रधानपाठक तीजराम खूंटे से मारपीट करने वाले आरोपी यूवक उदय कुमार यादव को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. पुलिस ने मामले में आरोपी उदय कुमार यादव के खिलाफ BNS की धारा 351(2), 296, 121(1), 132, 127(2), 221, 3 (1), (द)(घ) और ST SC एक्ट के तहत कार्रवाई की है.

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल की छात्राओं ने किया गौरवान्वित, टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में लहराया परचम, बढ़ाया श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल का मान

पुलिस के मुताबिक, सेंदुरस के शासकीय प्राथमिक शाला के प्रधानपाठक तीजराम खूंटे ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि सोनबाई और सावित्री बाई, स्कूल के मध्याह्न भोजन में खाना बना रही थी. उसी समय शराब के नशे में गांव का युवक उमेश कुमार यादव आकर गाली-गलौज करने लगा. जिसे मना करने पर जान से मारने की धमकी देकर उसने प्रधानपाठक से मारपीट की.

रिपोर्ट दर्ज होने के बाद मालखरौदा पुलिस ने सेंदुरस गांव से आरोपी उदय कुमार यादव को गिरफ़्तार करके उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : शहनाज अख्तर की भजन प्रस्तुति में झूमे श्रद्धालु, हरि लीला ट्रस्ट ने मेधावी विद्यार्थियों को 21 हजार रू और स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित, जनसेवा के कार्यों की अतिथियों ने की सराहना, देर रात तक माता के जयकारों से गूंजता रहा शहर

Related posts:

error: Content is protected !!