JanjgirChampa Big News : पत्नी से अवैध संबंध की शंका में व्यक्ति ने टंगिया से युवक पर किया हमला, गंभीर रूप से घायल हुआ युवक, हायर सेंटर रेफर, FIR दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा थाना क्षेत्र के मधुवा गांव में राकेश सूर्यवंशी ने पत्नी के साथ अवैध संबंध की शंका में युवक जितेंद्र डोंगरे के ऊपर टंगिया से प्राणघातक हमला कर दिया. इससे युवक को गंभीर चोट आने पर इलाज के लिए अकलतरा अस्पताल से हायर सेंटर किया गया है. पुलिस ने मामले में प्राणघातक हमला करने वाले आरोपी राकेश सूर्यवंशी के खिलाफ BNS की धारा 109, 296 के तहत जुर्म दर्ज किया है. फिलहाल, आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.

 



इसे भी पढ़े -  CG News : दिल्ली में मुख्य शिष्टाचार अधिकारी पदस्थ किए गए संयुक्त कलेक्टर जयशंकर उरांव, अन्य 2 अफसरों के भी तबादले, आदेश जारी...

पुलिस के मुताबिक, मधुवा गांव के अमित प्रधान ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह अपने दोस्त जितेंद्र डोंगरे के साथ सामान लेकर वापस आ रहा था. उसी समय गांव का राकेश सूर्यवंशी, टंगिया लेकर आया और जितेंद्र डोंगरे के साथ उसकी पत्नी का अवैध संबंध है कहकर गाली-गलौज की. इसके बाद आरोपी राकेश सूर्यवंशी ने पीछे से उसके दोस्त जितेंद्र डोंगरे के सिर पर टंगिया से प्राणघातक हमला कर दिया. हमले से जितेंद्र को गंभीर रूप चोट आई है, जिसे इलाज के लिए अकलतरा अस्पताल ले जाया गया,. वहां गंभीर स्थिति होने पर हायर सेंटर रिफर किया गया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Police Transfer : 5 TI और 1 SI के तबादले, SP ने आदेश जारी किया...

फिलहाल, मामले में अकलतरा पुलिस ने प्राणघातक हमला करने वाले आरोपी राकेश सूर्यवंशी के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

error: Content is protected !!