JanjgirChampa Big News : जुए के फड़ पर पुलिस ने छापा, 4 जुआरी गिरफ्तार, 1 लाख 20 रुपये, 9 बाइक, 4 मोबाइल, 1 कार जब्त

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा क्षेत्र के पिपरसत्ती गांव में जुए के फड़ पर पुलिस ने छापा मारा है और लीलागर नदी किनारे जुआ खेल रहे 4 जुआरी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने 1 लाख 20 हजार रुपये, 9 बाइक, 4 मोबाइल, 1 कार जब्त किया गया है. सभी जुआरी बिलासपुर जिले के रहने वाले हैं.

 



डीएसपी हेडक्वार्टर विजय पैकरा ने बताया कि जुआ का फड़ लगने की सूचना मिली थी. इसके बाद एसपी द्वारा गठित विशेष टीम ने छापा मार कार्रवाई की और पिपरसत्ती गांव की लीलागर नदी किनारे जुआ खेल रहे 4 जुआरी आशीष भारद्वाज, घनश्याम साहू, गोपाल यादव, अजय साहू को गिरफ्तार किया है, वहीं अन्य जुआरी मौके से फरार हो गए. मामले में जुआ एक्ट की धारा 3(2) के तहत जुर्म दर्ज किया गया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Child Rape Accused Arrest : 8 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला 55 वर्षीय आरोपी बुजुर्ग गिरफ्तार, भेजा गया जेल...

Related posts:

error: Content is protected !!