JanjgirChampa Accident : सप्लीमेंट्री परीक्षा दिलाने जा रहे बाइक सवार दो छात्रों को पिकअप ने मारी ठोकर, एक छात्र को आई चोट

जांजगीर-चाम्पा. बलौदा थाना क्षेत्र के डोंगरी गांव के सराई श्रृंगार कोरबी मंदिर के पास पिकअप ने सप्लीमेंट्री परीक्षा दिलाने जा रहे दो छात्रों को ठोकर मार दी. ठोकर की वजह से एक छात्र अनुजी मिरी घायल हो गया है. पुलिस ने मामले में पिकअप वाहन चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है.

 



पुलिस के मुताबिक, कुरमा गांव के अनुज मिरी ने बताया कि वो और उसका दोस्त नर्मदा खूंटे, 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा दिलाने जा रहे थे. इस दौरान डोंगरी गांव के सराई श्रृंगार मंदिर के पास पिकअप ने ठोकर मार दी. ठोकर की वजह से उसे चोट आई है. वहीं उसके दोस्त नर्मदा खूंटे को मामूली खरोंच आई है. पुलिस ने ठोकर मारने वाले पिकअप चालक के खिलाफ BNS 125(A), 281 के तहत जुर्म दर्ज किया है.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : पराली जलाने के बजाय उससे करें मशरूम उत्पादन, खेती के लिए बनाएं जैविक खाद, किसान स्कूल में आयोजित हुआ मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम, किसानों को पराली के सदुपयोग के बताए तरीके...

Related posts:

error: Content is protected !!